फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र बनेंगे वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
medicine
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश 330 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को वेलनेस सेंटर में परिवर्तित किया जाएगा। मरीज की प्राथमिक स्वास्थ्य के देखरेख को एएनएम को प्रशिक्षण देने के साथ ही इग्नू के माध्यम से छह माह का ब्रिज कोर्स नर्सों और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य अधिकारी को कराया जाएगा। प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इस पूरे कार्यक्रम में 26 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य उपकेंद्र में सुधार के लिए एक कक्ष बनेगा साथ ही खून समेत अन्य कुछ महत्वपूर्ण जांचों के लिए लैब बनेगी और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार किया जाएगा। एक उपकेंद्र पर लगभग आठ लाख रुपये खर्च होंगे। इग्नू के माध्यम से नर्सों और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य अधिकारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (प्राइमरी हेल्थ केयर) के बारे में छह माह का ब्रिज कोर्स कराया जाएगा।

साथ ही उपकेंद्रों पर तैनात एएनएम को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में कुछ बेसिक बीमारियों के बारे में बताया जाएगा। खास बात यह है कि सरकारी मेडिकल कालेज में एएनएम को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसका प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिया गया है और स्वीकृति के साथ धनराशि मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रतियोगी परीक्षा होगी और सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भी ब्रिज कोर्स कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने सेंटर बनंगे
जिला उपकेंद्र (स्वास्थ्य-वेलनेस सेंटर)
चंपावत 25
उत्तरकाशी 13
पिथौरागढ़ 21
चमोली 13
ऊधमसिंह नगर 71
देहरादून 51
हरिद्वार 90
पौड़ी 15
नैनीताल 18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें