फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के आश्वासन पर सत्याग्रह खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और समस्याओं को लेकर यूथ कांग्रेस का तीन दिनों से चल रहा सत्याग्रह तहसीलदार के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। सत्याग्रहियों से वार्ता को तहसीलदार नितेश डांगर पहुंची। अस्पताल के अधीक्षक सहित तमाम डॉक्टरों के साथ उन्होंने वार्ता की, अनियमितताओं की जांच के लिए उन्होंने जांच कमेटी के गठन करने का आश्वासन दिया, इसके लिए 20 दिन की मोहल्लत मांगी। इस दौरान डॉक्टरों ने भी अपना पक्ष रखा, लंबी वार्ता के बाद फिलहाल सत्याग्रह स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में चल रहे धरने और शोरगुल से परेशान डॉक्टरों ने भी कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। तहसीलदार नितेश डांगर ने आंदोलनकारियों से कहा कि अनियमितताओं की जांच के लिए जांच कमेटी का गठन होगा, इसके लिए जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। अन्य समस्याओं को लेकर उन्होंने अधीक्षक डॉ. डीएस नेई से भी विस्तृत वार्ता की। कई बार वार्ता के दौरान गहमा गहमी भी बढ़ती रही। डॉक्टरों का कहना था कि अनियमितताएं हैं तो जांच होनी चाहिए, लेकिन डाक्टरों की समस्याओं को भी उठाया जाना चाहिए। इस दौरान विश्व विजय माहरा, हेमंत माहरा, गुड्डू खान, राजेंद्र बिष्ट, अभिषेक बिष्ट, सोनू सिद्धिकी, मो. शहनवाज, कुलदीप कुमार, दीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें