फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीदी ब्वाय फ्रेंड संग चली गई, बच्ची पुलिस के बीच फंस गई

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ब्वाय फ्रेंड के साथ जाने के लिए युवती ने अपनी छोटी बहन को उसके दोस्त को सौंप दिया। स्कूटी पर अजनबी युवक के साथ बच्ची उदास दिखी तो पुलिस ने पंत पार्क के पास रोक लिया। काफी देर तक बच्ची चौकी में रोती रही। बाद में बहन और मां के पहुंचने के बाद बच्ची को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मल्लीताल पुलिस शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे ट्रैफिक पुलिस के साथ सैलानियों की सुरक्षा के लिए तैनात थी। इसी बीच ट्रैफिक पुलिस ने एक बच्ची को देखा, जो एक युवक के साथ सहमी सी स्कूटी पर जा रही थी। बच्ची को असहज देखकर ट्रैफिक पुलिस ने दोनों को रोक लिया। बच्ची से युवक के बारे में पूछा तो वह रोने लगी। बच्ची ने बताया कि वह युवक को नहीं जाती है। उसकी बड़ी बहन ने उसे युवक के साथ भेज दिया है। पुलिस ने युवक को रोक लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि बच्ची उसके दोस्त की गर्ल फ्रेंड की बहन है। बहन ने बच्ची को घुमाने को कहा है, जबकि वह खुद उसके दोस्त के साथ चली गई है। वह और उसका दोस्त पश्चिमी यूपी के एक जिले के रहने वाले हैं और यहां घूमने के लिए आए हैं। इस पर पुलिस ने युवक के दोस्त और बच्ची की बहन को भी बुला लिया। अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ पहुंची युवती ने पुलिस के सामने बहन को युवक के साथ भेजना स्वीकार किया। पुलिस ने बच्ची के पिता को फोन किया तो उसने काम पर होने की बात कहते हुए पत्नी और अपने अन्य रिश्तेदारों को चौकी भेज दिया। इसी दौरान मौके पर भीड़ जमा होना शुरू हो गई तो पुलिस ने सख्ती कर लोगों को मौके से हटाया। कुछ देर बाद बच्ची की मां चौकी पहुंची और बच्ची को लेकर चली गई। बच्ची की मां ने बताया कि दोनों युवक उनके रिश्तेदार हैं, लेकिन युवती युवकों के साथ यहां घूमने आई है इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। बाद में युवकों को भी जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें