फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिक्षा से भारतीय संस्कृति को पहचान मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि योग शिक्षा के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान बनेगी। भारतीय संस्कृति का प्रचार भी होगा। कहा कि संस्कृत शिक्षा में आचार्य की डिग्री लेकर योग शिक्षा को बढ़ावा मिल सकता है। इसके लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पांडे रविवार को दुर्गापुर के पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रेसवार्ता कर रहे थे। पांडे ने कहा कि सरकारी विद्यालयों की तर्ज पर अब प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले गुरुजनों को भी प्रशिक्षित होना जरूरी है। कहा कि पहली से 8वीं तक पढ़ा रहे गुरुजनों को 31 मार्च 2019 से पहले ब्रिज कोर्स के साथ ही टीईटी भी जरूर करना होगा। स्कूलों में फर्नीचर के सवाल पर उन्होंने कहा कि सूबे के 40 फीसदी स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही बाकी 60 फीसदी विद्यालयों में भी फर्नीचर दिलाया जाएगा। कहा कि सूबे के हर स्कूल, कॉलेजों में गुरुजनों के खाली पदों को प्राथमिकता से भरा जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे। जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए गए हैं कि वह नियमित रूप से अधिकतम स्कूलों का औचक निरीक्षण करें। वार्ता में मनोज जोशी, पूरन सिंह मेहरा, दयाकिशन पोखरिया, कामेश्वर प्रसाद काला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें