फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाढूंगी विधानसभा को 150 करोड़ का दीपावली तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र को करीब 150 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा दिया। स्थानीय विधायक बंशीधर भगत की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शिरकत न कर पाने पर वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने इन योजनाओं की घोषणा की। समारोह में भाजपा नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन

छह बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री बंशीधर भगत ने शुक्रवार को अपनी विधानसभा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अभिनंदन के लिए खासे लोग जुटाए थे। मुख्यमंत्री इस समारोह में स्वास्थ्य सही न होने के कारण पहुंच ही नहीं पाए। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी विधायक की मायूसी को बहुत हद तक दूर भी किया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने समारोह में शिरकत की और मुख्यमंत्री की ओर से कालाढूंगी विधानसभा के लिए करीब 150 करोड़ रुपये लागत की 25 योजनाओं की घोषणा की। इन योजनाओं में कोटाबाग महाविद्यालय में कृषि विषय, करीब 25 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण, पेयजल योजनाएं, नलकूप, बिजली के पाल आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। पंत ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर तुरंत अमल किया जाएगा। पंत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा न खाता, न बही वाली पार्टी नहीं है। पंत ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर 15000 करोड़ रुपये का स्वयं का राजस्व हासिल करने की कोशिश कर रही है।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री के समारोह में न पहुंचने की मायूसी को दूर करने की कोशिश की। कोश्यारी ने कहा कि पंत के बिना मुख्यमंत्री एक कदम भी चलते, मुख्यमंत्री नहीं पहुंच पाए पर पंत यहां मौजूद हैं। कोश्यारी ने कहा कि देश की सीमा सुरक्षित है।
विज्ञापन

बंशीधर भगत ने इससे पूर्व पंत के सामने कई स्थानीय मांगे रखी। विधायक ने जमरानी बांध का मुद्दा उठाया और कहा कि इस बांध को बनाने वाले को लोग देवता मानेंगे। समारोह में नैनीताल विधायक संजीव आर्य, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, लालकुंआ विधायक नवीन दुम्का, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, मेयर हल्द्वानी जोगेंद्र रौतेला, भाजपा प्रवक्ता अनिल डब्बू, प्रदीप बिष्ट, विकास भगत सहित अन्य नेता शामिल हुए। संचालन राकेश नैनवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें