फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल मामले में विभाग की लापरवाही शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चावल की छंटाई के लिए बनाई गई जांच टीम ने लापरवाही शुरू कर दी है। चावल की सैंपलिंग और जांच के दौरान इसकी रिकार्डिंग नहीं की जा रही है। ये हाल तब है जब खराब चावल भेजने से मिलें बाज नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक बजे अमर उजाला की टीम मंडी स्थित स्टेट पूल गोदाम पहुंची। टीम ने जब सैंपल लेने का जायजा लिया तो देखा कि चावल छंटाई को बनाई गई टीम सैंपलिंग के दौरान कोई वीडियो रिकार्डिंग नहीं करा रही है। जबकि संभागीय खाद्य नियंत्रक की ओर से सैंपलिंग के दौरान वीडियो रिकार्डिंग कराना अनिवार्य किया गया है। शुरुआत में तो विभाग की ओर से इसकी वीडियो रिकार्डिंग कराई जा रही थी। लेकिन धीरे-धीरे विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। ये तब किया जा रहा है जबकि चावल मिलें अभी भी खराब चावल भेज रही हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार को एक मिल की ओर से डैमेज चावल भेजा गया था।

1500 कट्टे सही चावल पहुंचा
हल्द्वानी। चावल मिलों की ओर से शुक्रवार को 1500 कट्टे चावल मंडी स्टेट पूल के गोदाम में पहुंचा। जांच टीम ने चावल की जांच कर इसे सही पाया। इसके बाद इसे पीडीएस गोदाम हल्द्वानी भेज दिया गया।
विज्ञापन


कमलुवागांजा गोदाम नंबर पांच की कब होगी जांच
कमलुवागांजा के गोदाम नंबर चार में डैमेज चावल मिलने के बाद भी विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। कर्मचारियों का कहना है कि गोदाम नंबर पांच में डैमेज और खराब चावल भरा पड़ा है। विभाग की ओर से इसमें चार चट्टों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से तीन सैंपल फेल हो गए थे। सैंपल लेने से बचे चट्टों में डैमेज चावल भरा पड़ा है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। लेकिन विभाग के अधिकारी क्यों सैंपल नहीं ले रहे हैं। इस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें