हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी मंगलपड़ाव की ओर से गणेश महोत्सव पर शहर के विभिन्न मार्गों में डोला निकाला गया। गणपति के जयकारों के साथ रानीबाग स्थित गौला नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। डोले के साथ शिव-पार्वती, राधा कृष्ण सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई थी। राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित विपिन चंद्र पांडे की टीम 100 फुट लंबा भारती ध्वज लेकर डोले में शामिल रही। यह डोले का मुख्य आकर्षण रहा। वहां कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोरा, शोभायात्रा प्रभारी कमल सुखीजा, धर्मेंद्र गुप्ता, पदम पाल, प्रताप बिष्ट, नंदकिशोर, चंद्रशेखर दानी, हिमांशु मिश्रा, हरीश नाथ गोस्वामी, सौरभ गुप्ता, महेंद्र नागर, हर्षवर्धन पांडे, लोकेश साहू आदि थे।