किसानों के लिए फसली बीमा ऋण का अनुमोदन
हल्द्वानी।
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक की प्रबंधन समिति की बैठक में किसानों के लिए खरीफ व रबी फसलों के लिए फसली बीमा ऋण का अनुमोदन किया गया। वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए स्वीकृत ऋण सीमा 242.10 लाख और 2017-18 के लिए 932.93 लाख रुपये का अनुमोदन किया गया।
बैंक मुख्यालय सभागार में नैनीताल बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में बैंक के सचिव/महाप्रबंधक बीसी पांडे पांडे ने बैंक की प्रगति से अवगत कराया। व्यवसाय विविधीकरण योजनांतर्गत भवन, वाहन, ट्रेडर्स, शिक्षा ऋण, टिकाऊ उपभोक्ता ऋण, ट्रैक्टर ऋण आदि के लिए ऋण उप समिति द्वारा स्वीकृत 1168.06 लाख रुपये के ऋण का अनुमोदन किया गया।
बैंक अध्यक्ष नेगी ने कृषि ऋण के साथ-साथ कृषि से संबंधित योजनाओं सघन मिनी डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, आदि नाबार्ड की यूनिट कॉस्ट के हिसाब से अधिक से अधिक मध्यकालीन ऋण वितरण करने पर जोर दिया। निक्षेपों पर संशोधित ब्याज दरों में की गई कटौती का अनुमोदन किया गया।
बैंक द्वारा 31 मार्च 2017 तक राजकीय प्रतिभूतियों अन्य वाणिज्यिक बैंकों आदि में कुल विनियोजन 61817.47 लाख रुपये के विनियोजन का अनुमोदन किया गया। बैक द्वारा वाहन ऋण एवं भवन लोन हेतु पूर्व निर्धारित ब्याज दरों पर कटौती कर एक जून 2017 से वितरित ऋ णों पर निर्धारित ब्याज दरें व्यावसायिक वाहन हेतु पांच लाख रुपये तक 10.25 प्रतिशत, पांच लाख से अधिक पर 10.75 प्रतिशत, निजी वाहन के लिए चार लाख तक 9.15 प्रतिशत, चार लाख से अधिक पर 10.15 प्रतिशत, इसी प्रकार भवन पर पांच लाख तक 8.70 प्रतिशत इससे अधिक 10 लाख तक 8.90 प्रतिशत ब्याज लेगा।
इस दौरान बैंक के उप महाप्रबंधक बीएस यादव, डीएस नपलच्याल, बैंक उपाध्यक्ष महिपाल सिंह डंगवाल, जिला सहायक निबंधक, डीडी गुरुरानी, संचालक किरन नेगी, मुन्नी देवी, धनी देवी, पूरन सिंह जलाल, रघुनाथ सिंह रौतेला, सुरेंद्र सिंह जीना, गोविंद सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह रावत, रमेश चंद्र थे।