फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सौ फोन, पांच सौ ब्राडबैंड अभी भी डेड

Wed, 08 Jul 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से आग लगने के 36 घंटे बाद भी 13 सौ लैंडलाइन और पांच सौ ब्राडबैंड अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। मंगलवार को भी बैंक में कनेक्टिविटी न होने के कारण ग्राहकों को इंतजार करना पड़ा। रविवार देर रात बीएसएनएल के रोडवेज स्थित एक्सचेंज में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी।
विज्ञापन


आग लगने से मोबाइल फोन, लैंडलाइन, ब्राडबैंड, बैंकिंग सेवा और रेलवे का काम प्रभावित हुआ था। अधिकारियों का दावा था कि सोमवार को बैंकिंग और रेलवे की कनेक्टिविटी सुचारु कर दी गई थी। हालांकि मंगलवार को दूसरे दिन भी बैंक सेवा ठप रही और लोग परेशान रहे।

कनेक्टिविटी न होने के कारण लोगों के काम बैंक में नहीं हो सके। मंगलवार को भी जिले में 13 सौ लैंडलाइन और पांच सौ ब्राडबैंड डेड थे। इस संबंध में एसडीई (सब डिवीजनल इंजीनियर) एलएम तिवारी ने बताया कि सर्वर डाउन नहीं है और बैंक और रेलवे की कनेक्टिविटी प्राथमिकता के आधार ठीक की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्राडबैंड ठीक करने का काम भी शुरू हो गया है। मंगलवार की देर शाम तक काफी ब्राडबैंक शुरू हो गए थे। तिवारी ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए एसडीईटी भीम बहादुर के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक तकनीकी कर्मी लगाए गए हैं।  बुधवार तक सभी सेवाएं सुचारु हो जाएंगी।

उधर अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक मीरा मार्ग के मैनेजर नीलांबर तिवारी का कहना है कि बीएसएनएल के एक्सचेंज में आग लगने के कारण नेटवर्किंग ध्वस्त हो गई थी। इस कारण कुछ उपभोक्ताओं को परेशानी हुई है।

 इस मामले में नैनीताल रोड के बैंक मैनेजर उमेश जोशी का कहना है कि उन्होंने नेटवर्किंग की दिक्कतों के मद्देनजर अपने बैंक से मीरा मार्ग शाखा  को पैसा भेजकर उपभोक्ताओं के पैसे का भुगतान कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें