फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल की सीमाएं सील, 13 बैरियर बनाए 

Wed, 15 Feb 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
सील किया गया स्ट्रांग रूम परिसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जिले की सीमाएं मतदान शुरू होने से पहले सील कर दी जाएंगी। सुरक्षा के मद्देनजर 13 बैरियरों पर अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। आवश्यक सामानों के अलावा अन्य कोई वाहन जिले में प्रवेश नहीं करेंगे। सचल दस्ता आयोग के निर्देशों का पालन कराने के लिए चेकिंग करेगा। 
विज्ञापन


एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि जिले की सीमा ऊधमसिंह नगर, चंपावत और अल्मोड़ा से जुड़ी है। सीमाओं पर वाहनों की चेकिंग जारी है, लेकिन बुधवार की सुबह सीमाएं सील कर दी जाएंगी। मतदाताओं को ढोने के लिए वाहन का प्रयोग नहीं करने दिया जाएगा।

आवश्यक सामान दूध, फल, सब्जी के वाहनों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्राइवेट वाहनों की सघन तलाशी होगी। इसके अलावा सचल दस्ता भी चेकिंग करेगा। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फोर्स की चेकिंग की जांच करने के लिए उच्चाधिकारी भी भ्रमण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें