अमर उजाला फाउंडेशन एवं एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं की ओर से सोमवार को सुशीला तिवारी अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। लोगों की जिंदगी बचाने के लिए 126 लोगों ने रक्तदान महादान किया।
सुशीला तिवारी अस्पताल में इन दिनों ब्लड की खासी कमी हो रही थी। लोगों को ब्लड लेने के एवज में डोनर देने पड़ रहे थे। शिविर का शुभारंभ राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने किया। डॉ. भैसोड़ा ने कहा कि आपका एक यूनिट खून किसी की जान बचाई जा सकती है।
डॉ. भैसोड़ा एवं उनकी पत्नी अनुपमा भैसोड़ा ने भी रक्तदान किया। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सलोनी उपाध्याय, प्रकाश मेहता, दीपिका नेगी, कविता मनराल, प्रियंका, सरिता, नितिन आदि ने सहयोग दिया।
इन्होंने किया रक्तदान
डॉ. सीपी भैसोड़ा, अनुपमा भैसोड़ा, डॉ. पीके वर्मा, सितांशु शर्मा, ऋषभ जोशी, राकेश जोशी, शहजाद खान, प्रभात पुरोहित, सुसमित ह्यांकी, मतंशा खान, नेहा वर्मा, स्निग्धा चंद, प्रियंका रावत, अनंत सेमवाल, दिव्यांशी मौर्या, अपराजिता, करण सिंह, दीक्षा शर्मा, विवेकानंद भट्ट, प्रज्ञा पंत, आशीष कुमार, शोभित, आभा बिष्ट, सौरभ नौटियाल, आयुष शर्मा, मो. शहबान, संजीव, सारांश शर्मा, अजय गहलियान, शाक्षी नेगी, प्राची जोशी, अस्मिता वशिष्ठ, विजय मीना, प्रयतनिल जोशी, रोहित प्रसाद, भरत, ऋचा नौटियाल, अभिलाषा बैरी, प्रवीण चंद्र भट्ट, गरिमा सिंह, विकास वर्मा, निखिल कश्यप, कोमल जोशी, संजय कुमार, संजय डालाकोटी, पूजा रोहिला, विनायक खन्ना, रवि पाल, अनुभा कुमारी, मृदांगनी, अनुकृति पंवार, योगेश मेहता, अतुल, शोभित, संजीव सिंह, अंजलि, दीपक, रवि सिंह भाकुनी, बिलाल अली त्यागी, दीक्षा शर्मा, नीलम अधिकारी, जिज्ञासा सिंह, गरिमा सिंह, कपिल तिवारी, आसिफ अलवी, अर्णव पाठक, दीक्षा सिंह, सितांशु कुमार सिंह, अदिति भट्ट, रोहित सिंह, योगेश पांडे, सुरेश कुमार आदि थे।