फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर! स्कूल में नहीं है शिक्षक, कैसे करें पढ़ाई 

Tue, 16 May 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सरकार शिक्षकों की कमी पूरा करने का दावा कर रही है मगर ग्रामीण क्षेत्रों में बुरा हाल है। शिक्षक न होने से बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भनपोखरा के एक छात्र प्रदीप रूबाली से रहा नहीं गया उसने कहीं से माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर का मोबाइल नंबर जुटाया और फोन कर शिक्षकों की तैनाती की गुहार लगा दी। 
विज्ञापन


प्रदीप का कहना था कि ब्लॉक के सभी स्कूलों में शिक्षकों के तमाम पद खाली हैं। इस कारण शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। शासन प्रशासन, विभाग और जनप्रतिनिधियों की ओर से उपेक्षा की जा रही है। प्रदीप के अनुसार उसी के स्कूल में सिर्फ पांच शिक्षक हैं।

प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त है। आदर्श इंटर कॉलेज पतलोट में प्रवक्ता के 11 पदों में से सिर्फ दो ही भरे हैं। एलटी में भी कई पद खाली हैं। बता दें कि करीब पांच-छह महीने पहले विकास खंड के विभिन्न स्कूलों में अध्ययनरत कुलदीप, आरती और आशुतोष रूबाली भी विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर और फोन कर शिक्षकों की कमी दूर कराने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन


रविवार को ओखलकांडा से छठी कक्षा के एक छात्र का फोन आया था। छात्र स्कूल में शिक्षकों की कमी दूर कराने की मांग कर रहा था। छात्र को बताया गया है कि जल्द ही शिक्षकों की पदोन्नति होने वाली हैं, लिहाजा मई के आखिरी तक या जुलाई पहले हफ्ते तक शिक्षकों की कमी दूर करा दी जाएगी। जून में ज्यादातर स्कूलों में छुट्टियां होती हैं, जहां जून में छुट्टियां नहीं होती हैं वहां भी जल्द ही शिक्षकों की व्यवस्था करा दी जाएगी। 
विज्ञापन


- आरके कुंवर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक उत्तराखंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें