बागेश्वर। ऊर्जा निगम ने बिल भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। शुक्रवार को निगम ने बिल भुगतान के अभाव में आठ विद्यालयों समेत दस उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। निगम ने बिल जमा न करने पर घरों के कनेक्शनों को भी काटना शुरू कर दिया है।
जूहा रैखोली, जनौटी पालड़ी, सरना, बिलौरी, हरखोला, बालिका हाईस्कूल खांकर, ओखलीसिरौद, उमावि देवलधार, बालिका जूहा चौगांवछीना के विद्युत संयोजन विच्छेद कर दिए हैं। पंचायत घर खौलसीर व पंचायत घर पासदेव का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया है। ऊर्जा निगम बिल जमा न करने वाले दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के संयोजन काट चुका है।