फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड का निर्माण पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर के भराड़ी बाजार के प्रवेश द्वार पर पिंडारी सड़क और पुल बाजार पैदल मार्ग के बीच की भूमि में 20 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन टैैक्सी स्टेंड का निर्माण एक साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। व्यापारियों और नागरिकों ने लोनिवि से स्टेंड का निर्माण जल्द पूरा नहीं करने पर चुनाव बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मालूम हो लोनिवि के ठेकेदार ने भराड़ी के प्रवेश द्वार पर टैक्सी स्टेंड के निर्माण के लिए भूमि कटान किया लेकिन दीवारों के निर्माण के नाम पर वहां आज तक एक भी पत्थर नहीं लगाया है। कटान से पिंडारी मार्ग और पैदल रास्ते के के ध्वस्त होने का खतरा हो गया है।

व्यापारियों ने बताया उन्होंने लोनिवि को टैक्सी स्टेंड का निर्माण जल्द पूरा करने की कई बार मांग कर दी है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने चेताया कि उपेक्षा जारी रहने पर चुनाव के बाद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सचिव प्रकाश जोशी, व्यवस्थापक बसंत बिष्ट, दरबान ऐठानी और टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केवलानंद जोशी और सचिव हेम चंद्र जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें