फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावना की कूड़ा गाड़ी मतदान के लिए कर रही जागरूक

विज्ञापन
जुड़िए अमर उजाला के वोट करो अभियान से - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। इन दिनों शहर के 17 वार्डों में भावना रावत के कूड़ा वाहन लोगों को मतदान के लिए अनूठे अंदाज में जागरूक कर रहे हैं। आशा आदर्श महिला विकास समिति के जरिए कूड़ा निस्तारण की मुहिम शुरू करने वाली भावना रावत के कूड़ा वाहनों में कुमाऊंनी बोली में मतदाता जागरूकता गीत ‘है ग्ये उमर 18, मिल गो वोट कौ अधिकारा, को छ नेक को छ ठीक कर सकूं विचारा, योग्य प्रत्याशी कैं चुणी बणूंलो सरकारा, नी छोड़ूंल हम सब वोट कौ अधिकारा’... बज रहा है।
विज्ञापन

वन परिसर हीरानगर निवासी भावना का कहना है कि क्षेत्र में पहाड़ के लोग अधिक रहते हैं। ऐसे में कुमाऊंनी बोली वाले गीत के जरिए मतदाता जागरूकता अभियान शुरू करने का विचार आया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के संकल्प के साथ 2010 में किराये की एक कूड़ा गाड़ी से सफर शुरू हुआ। बृहस्पतिवार को सात वाहनों के जरिये कुसुमखेड़ा, ऊंचापुल, कठघरिया, ब्लॉक, भगवानपुर, हिम्मतपुर तल्ला, हिम्मतपुर मल्ला, देवलचौड़, बिठौरिया, लालडांठ, पीलीकोठी, मुखानी, आरटीओ रोड क्षेत्र का कूड़ा उठाया जा रहा है। इसके लिए 30 से 70 रुपये प्रति परिवार लिये जाते हैं। गरीब परिवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। इस मुहिम में वन विभाग में तैनात पति त्रिलोक सिंह रावत के साथ ही बेटा अंकित और मोहित भी भरपूर सहयोग करते हैं। कूड़ा निस्तारण के साथ मतदाता जागरूकता के लिए अपराजिता बनीं भावना रावत की इस अनूठी पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन


...है ग्यै उमर अठारह, मिल गो वोट कौ अधिकारा
कूड़ा निस्तारण वाहनों के माध्यम से कुमाऊंनी में बज रहा मतदाता जागरूकता गीत
हल्द्वानी की भावना रावत ने शुरू की अनूठी पहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें