फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़, तराई के बाद भाबर पर फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर ताकत झोंक दी है। योजनाबद्ध तरीके से जनसभाओं को कराया जा रहा है। पहाड़ और तराई में स्टार प्रचारक के तौर पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पहुंच चुके हैं, अब भाबर पर फोकस है। भाजपा हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बड़ी रैली कराने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

भाजपा के लिए नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई है। इस सीट पर भाजपा ने अजय भट्ट को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ओखलकांडा और बेतालघाट (पहाड़) से चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर (तराई) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आयोजित की गई। इसके बाद भाजपा हल्द्वानी (भाबर) में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की की सात अप्रैल को रैली कराने की तैयारी कर रही है। प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट के अनुसार सात अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली होगी। इस संबंध में लोकसभा प्रभारी केदार जोशी से वार्ता भी हो चुकी है। कुमाऊं मीडिया सह प्रभारी प्रकाश रावत के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तारीख तय हो गई है, जल्द ही सभा स्थल के संबंध में भी फैसला कर लिया जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली एमबी इंटर कालेज मैदान में हुई थी।
विज्ञापन


पहाड़, तराई के बाद अब भाजपा का भाबर पर फोकस
सात को हल्द्वानी में होगी रैली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें