फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि 6 मार्च तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए 5 मार्च तक शुल्क जमा कराने और 6 मार्च तक आवेदन फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.संजय पंत ने बताया कि जिस वेबसाइट से आवेदन फार्म लिए जा रहे हैं, उस वेबसाइट को अपग्रेड करने के कारण शुक्रवार को सर्वर बाधित रहने से अभ्यर्थियों को परेशानी होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

प्रो.पंत ने बताया कि बढ़ाई गई समयावधि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा का शुल्क एचडीएफसी के ई पेमेंट मोड से जमा किया जा सकेगा। बताया कि अभ्यर्थियों को विवि की वेबसाइट kunainital.ac.in में शुल्क और फार्म जमा कराना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें