फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो आशीर्वाद लेने हैड़ाखान आश्रम आ सकती हैं श्रीमती जोनस

विज्ञापन
priyanka nick - फोटो : Instagram
विज्ञापन
हल्द्वानी। शादी के बाद नए साल के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आशीर्वाद लेने हैड़ाखान आश्रम आ सकते हैं। इसका स्थानीय लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

बरेली में पली-बढ़ी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार की रानीखेत के चिलियानौला और भीमताल ब्लाक में स्थित बाबा हैड़ाखान आश्रम में अगाध आस्था है। पिछले वर्षों के दौरान वह अपनेे परिजनों के साथ समय-समय पर कई बार हैड़ाखान आश्रम आ चुकी हैं। वर्ष 2010 में वह हैड़ाखान आश्रम पहुंचीं थीं। इसके बाद पहली अक्तूबर 2014 को प्रियंका अपनी मां डा. मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को साथ लेकर कैंची धाम होते हुए रानीखेत स्थित हैड़ाखान आश्रम पहुंची थीं। तब उन्होंने अपने पिता अशोक चोपड़ा की इच्छानुसार अपने भाई सिद्धार्थ की सगाई भी इसी आश्रम में बरेली निवासी कनिका के साथ कराई थी। उसके बाद उन्होंने मंदिर में भंडारा भी कराया था। मौका नवरात्र का था लिहाजा प्रियंका ने हैड़ाखान आश्रम में महाआरती में भी हिस्सा लिया था।
चार दिन पहले जोधपुर के उम्मेद पैलेस में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निकोलस जेरी जोनास यानि निक जोनस सात जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं। अब स्थानीय लोगों और प्रशंसकों को उम्मीद है कि विवाह के बाद प्रियंका आशीर्वाद लेने के लिए हैड़ाखान आश्रम पहुंच सकती हैं। ल्यूगड़ के निवासी विजय बोरा के अनुसार पूर्व में प्रियंका चोपड़ा आ चुकी है। उम्मीद है कि वह नए साल में हैड़ाखान आश्रम में आशीर्वाद लेने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद हैड़ाखान में आशीर्वाद लेने आ सकते हैं प्रियंका और निक
बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके परिजनों की बाबा हैड़ाखान में है अगाध आस्था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें