फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान नहीं दिया तो ठंडी सड़क भी समा जाएगी भीमताल झील में

विज्ञापन
naini lake
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिस तरह से नैनीताल की लोअर माल रोड अनदेखी के चलते 25 मीटर तक टूटकर नैनीझील में समाई गई। उसी तरह भीमताल में भी ठंडी सड़क जगह-जगह से धंसने लगी है। यदि समय रहते सिंचाई विभाग ने क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत नहीं कराई तो ठंडी सड़क भी भीमताल झील में समा सकती है।
विज्ञापन

भीमताल झील पर्यटन की दृष्टि में देश-विदेश में जानी जाती है। लेकिन कुछ वर्षों से भीमताल की ठंडी सड़क अनदेखी के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है। झील किनारे बनी सिंचाई विभाग की दीवारें जगह-जगह से धंसने लगी है। इससे शहरवासियों को इसका झील में समाने का भय बना हुआ है। लोगों ने समय रहते ठंडी सड़क में धस रही दीवारों को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ठंडी सड़क में जहां दीवारें धंस रही हैं उनका निरीक्षण कर ठीक किया जाएगा। हालांकि ठंडी सड़क अभी मजबूत है। - डीसी पंत, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें