रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद के रंगोली हाल में उत्तराखंड हथकरघा और हस्तशिल्प विकास परिषद उद्योग निदेशालय की ओर से लघु उद्यमियों, शिल्पियों और बुनकरों की वस्त्र प्रदर्शनी शुरू हो गई है। उद्घाटन करते हुए छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने लोगों से इस प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की।
छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने हस्तशिल्प और हथकरघा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कहा कि प्रदेश की आर्थिकी की मजबूती के लिए हथकरघा और हस्तशिल्प महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रदर्शनी में बैडशीट, बैडकवर, चादरें, दरियां, तौलिये, आसन, ड्रेस मेटेरियल, सोफाकवर, कालीन, जैकेट, शॉल, क्राकरी का सामान, जैम, जेली, मुरब्बा, लकड़ी निर्मित सामान आदि उपलब्ध हैं।
सामान खरीदने के लिए भारी संख्या में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। परिषद के सलाहकार फतेह बहादुर सिंह ने प्रदर्शनी के उद्देश्य बताए। कहा कि इससे उद्यमियों और बुनकरों को भी लाभ मिलेगा। उद्घाटन मौके पर सभासद संजय पंत, विनोद चंद्र, एनयूजे जिलाध्यक्ष नंद किशोर गर्ग, जगदीश चंद्र, त्रिभुवन शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद थेे।