फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि में 4 जून से होगी प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नए शिक्षा सत्र में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रवेश समिति की बैठक बृहस्पतिवार को विवि के हरमिटेज परिसर में हुई। कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैंपस और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कुलपति प्रो. नौड़ियाल ने महाविद्यालयों के साथ ही छात्र नेताओं से प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.संजय पंत ने बताया कि इस सत्र से प्रवेश की प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विवि की वेबसाइट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट को 4 जून से 30 जून तक खोला जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों को पचास रुपये फीस ऑनलाइन जमा करानी होगी। दोनों कैंपस और कॉलेज 10 जुलाई को एक साथ मैरिट लिस्ट जारी करेंगे। इसके बाद 11 से 18 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी और 18 से 22 जुलाई तक मैरिट लिस्ट में वेटिंग के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से कॉलेजों में शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बैठक में पहुंचे विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्यों ने प्रवेश के दौरान आने वाली समस्याओं के विषय में बताया। इस पर परीक्षा नियंत्रक प्रो.पंत ने उनकी समस्याओं का निदान किया।
बैठक में कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, डीएसबी परिसर निदेशक प्रो.एलएम जोशी, एसएसजे परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी, प्रो.एबी मेलकानी, डॉ.रेखा पांडे, डॉ.पीके पाठक, डॉ.बीडी दानी, डॉ.संगीता गुप्ता, डॉ.बीएम पांडे, डॉ.युगल जोशी, डॉ.जीएस बिष्ट, डॉ.आरके गुप्ता, डॉ.डीएस पांथी आदि मौजूद थे।
महाविद्यालयों को दिया जाएगा लॉगिन, पासवर्ड
कुविवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.संजय पंत ने बताया कि बीते सालों में विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन भरी जाने वाली जानकारियों में खामियां पाई गई हैं। इससे विवि के साथ विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए विवि इस बार कॉलेजों को लॉगिन और पासवर्ड देगा। विद्यार्थियों की ओर से जानकारी ऑनलाइन भरते समय यदि कोई गलती हुई तो महाविद्यालय उन गलतियों में सुधार कर सकेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में कई कॉलेजों ने ऑनलाइन पोर्टल में सुधार में समस्या की बात कही। इस पर उन्हें हार्ड कॉपी में सुधार कर जानकारी प्रदान करने को कहा।
..................
बार-बार फार्म भरने से मिलेगी मुक्ति
विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.संजय पंत ने बताया कि विद्यार्थियों की ओर से ऑनलाइन भरी जाने वाली जानकारियों को कैंपस और महाविद्यालयों से सत्यापित कराया जाएगा। जानकारी सत्यापित करने के लिए उनको एक महीने का समय दिया जाएगा। प्रो.पंत ने बताया कि विद्यार्थियों की सत्यापित जानकारी के आधार पर उनके परीक्षा प्रवेश पत्र जारी किए जा सकेंगे। इसमें विद्यार्थियों को सिर्फ परीक्षा शुल्क जमा करना पड़ेगा।

15 नवंबर से सेमेस्टर परीक्षा कराने का लक्ष्य
कुविवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने बताया कि विवि के अकादमिक कलेंडर का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। बैठक में कॉलेजों से निर्देश दिए गए हैं कि नवंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा के लिए अंक 30 नवंबर तक व जून में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक 15 जून तक विवि को उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से सेमेस्टर परीक्षा प्रारंभ कराने के लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें