फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कम हो रही बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निचले अक्षांश से जब पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होता है तो बारिश और बर्फबारी अच्छी होती है। उच्च अक्षांश पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर बारिश उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ही हल्की बारिश या बर्फबारी होती है। पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है मगर इसके कमजोर होने के कारण बारिश एवं बर्फबारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

यह कहना है कि राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का। दरअसल मानसूनी और सर्दियों की बारिश के साथ ही बर्फबारी कम होने का असर सीधे तौर पर फसलों पर पड़ रहा है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभी किसानों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सर्दियों में भी अब इंद्रदेव रूठने लगे हैं। सर्दियों में बारिश कम होने के साथ ही बर्फबारी भी कम हो रही है। बारिश औसत से अधिक कम हो रही है। जबकि बेमौसम की बारिश किसानों के लिए संकट खड़ा कर रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के आंकडे़ बताते हैं कि जनवरी एवं फरवरी की बारिश में कमी आ रही है। वर्ष 2013-2014 के जनवरी एवं फरवरी माह में औसत से अधिक बारिश हुई। शेष वर्षों में बारिश सामान्य रही या फिर सामान्य से कम ही रही।

कुमाऊं में जनवरी और फरवरी में हुई बारिश का विवरण
वर्ष 2011 जिला जनवरी फरवरी औसत बारिश (जनवरी/फरवरी)
अल्मोड़ा 25.6 67.3 46.2/46.8
बागेश्वर 31.6 59.8 46.2/46.8
चंपावत 26.5 56.0 43.5/39.3
नैनीताल 34.7 61.1 46.0/41.0
पिथौरागढ 35.7 71.9 50.3/57.4
ऊधमसिंह नगर 8.9 28.7 30.0/19.0

वर्ष 2012 जिला जनवरी फरवरी औसत बारिश (जनवरी/फरवरी)
अल्मोड़ा 36.5 2.0 46.2/46.8
बागेश्वर 46.1 3.3 46.2/46.8
चंपावत 35.5 5.0 43.5/39.3
नैनीताल 41.2 4.0 46.0/41.0
पिथौरागढ 82.0 10.0 50.3/57.4
ऊधमसिंह नगर 16.6 1.2 30.0/19.0

वर्ष 2013 जिला जनवरी फरवरी औसत बारिश (जनवरी/फरवरी)
अल्मोड़ा 50.6 166 46.2/46.8
बागेश्वर 81.7 189 46.2/46.8
चंपावत 58.0 137 43.5/39.3
नैनीताल 64.6 207 46.0/41.0
पिथौरागढ 87.4 159 50.3/57.4
ऊधमसिंह नगर 29.7 117 30.0/19.0
वर्ष 2014 जिला जनवरी फरवरी औसत बारिश (जनवरी/फरवरी)
अल्मोड़ा 68.5 85.6 46.2/46.8
बागेश्वर 41.9 78.8 46.2/46.8
चंपावत 69.0 61.5 43.5/39.3
नैनीताल 86.2 73.3 46.0/41.0
पिथौरागढ 42.9 96.1 50.3/57.4
ऊधमसिंह नगर 95.4 117.0 30.0/19.0

वर्ष 2015 जिला जनवरी फरवरी औसत बारिश (जनवरी/फरवरी)
अल्मोड़ा 39.5 32.1 46.2/46.8
बागेश्वर 49.5 37.8 46.2/46.8
चंपावत 81.0 24.0 43.5/39.3
नैनीताल 68.4 39.9 46.0/41.0
पिथौरागढ 76.6 91.1 50.3/57.4
ऊधमसिंह नगर 32.8 11.2 30.0/19.0
वर्ष 2016 जिला जनवरी फरवरी औसत बारिश (जनवरी/फरवरी)
अल्मोड़ा 3.8 14.2 46.2/46.8
बागेश्वर 00 6.0 46.2/46.8
चंपावत 2.5 11.5 43.5/39.3
नैनीताल 1.4 17.2 46.0/41.0
पिथौरागढ 14.1 32.0 50.3/57.4
ऊधमसिंह नगर 0.1 1.9 30.0/19.0
वर्ष 2017 जिला जनवरी फरवरी औसत बारिश (जनवरी/फरवरी)
अल्मोड़ा 26.1 5.1 46.2/46.8
बागेश्वर 14.8 00 46.2/46.8
चंपावत 29.0 7.0 43.5/39.3
नैनीताल 51.1 13.5 46.0/41.0
पिथौरागढ 27.2 15.3 50.3/57.4
ऊधमसिंह नगर 32.6 0.7 30.0/19.0


23 को बदल सकता है मौसम
हल्द्वानी। मौसम एक बार 23 जनवरी को करवट बदल सकता है। बारिश और बर्फबारी की संभावना है। चटख धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में मौसम शुष्क रहने और अगले 60 घंटों में पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ने के आसार है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही चटख धूप खिली थी। हल्की हवा चलने के बावजूद ठंड का एहसास नहीं हो रहा था। अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य चार डिग्री कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 23 एवं 24 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। निचले अक्षांश से विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है। 25 जनवरी से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें