फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति के लिए 31 तक करें आनलाइन आवेदन

विज्ञापन
छात्रवृत्ति
विज्ञापन
हल्द्वानी। पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र छात्र-छात्राएं 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। 31 मार्च तक छात्रवृत्ति भुगतान के आदेश भी सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण निदेशक मेजर योगेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को समाज कल्याण निदेशालय में सहायक समाज कल्याण अधिकारियों और संस्थाओं के संस्थाध्यक्षों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। पेंशन एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनाओं के संचालन में आ रही कठिनाइयों के बारे में बताया कि मानक के तौर पर आय का जो प्रावधान है वह अलग-अलग है। जिसमें एकरूपता लाना आवश्यक है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से नए वित्तीय वर्ष में सहायक समाज कल्याण अधिकारियों के बैठने के लिए एक कक्ष ब्लाक परिसर में ही बनाने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में विकास खंड स्तर पर सहायक समाज कल्याण अधिकारियों ने कंप्यूटर एवं कंप्यूटर आपरेटर कराने की मांग की गई। साथ ही अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी के रिक्त पड़े 03 पदों पर पदोन्नति का अनुरोध किया गया। निदेशक ने विभागीय संस्थाओं में सोलर प्लांट एवं सोलर वाटर हीटर लगाने के लिए उरेडा से पत्राचार करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें