फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब कोई तो ले हमारी भी सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल डैम के ठीक नीचे बसे नगर पंचायत भीमताल के सफाई कर्मचारियों के 25 परिवार पिछले 10 सालों से भय के साये में जी रहे हैं। डैम में बढ़ती जा रही दरारों और इसकी जीर्णशीर्ण हालत को देखते हुए ये लोग सरकार और प्रशासन से विस्थापित करने की गुहार लगाते आ रहे हैं पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। भीमताल भीमेश्वर मंदिर के समीप स्थित भीमताल डैम को अंग्रेजों ने वर्ष 1890 में बनवाया था। तब इसकी आयु 100 साल तक की निर्धारित की गई थी। आज यह डैम 138 साल पुराना हो चुका है। डैम अब इतना जर्जर हो चुका है कि इसकी बड़ी-बड़ी दरारों से पानी का रिसाव लगातार हो रहा है।
विज्ञापन

भीमताल झील की लंबाई 1701 मीटर, चौड़ाई 451 मीटर, गहराई 2 से 18 मीटर तक है। डैम अगर टूटा तो सबसे अधिक खतरा नगर पंचायत के 25 सफाई कर्मचारियों के परिवारों को है। बरसात के मौसम में अनहोनी के डर से ये परिवार रात भर सो तक नहीं पाते। सफाई कर्मचारी पिछले 10 सालों से अब तक रहे मुख्यमंत्रियों और जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विस्थापित करने या दूसरी जगह भूमि देने की मांग की है। सफाई नायक सुधीर कुमार, मुकेश वाल्मीकि, सुमन वाल्मीकि समेत तमाम लोगों ने कहा कि अगर समय रहते विस्थापन नहीं करा गया तो डैम के भविष्य में टूटने पर सब तबाह हो जाएगा। भाजपा नेता मनोज भट्ट, नगर अध्यक्ष कांग्रेस डीके डालाकोटी, देवेन्द्र फर्त्याल, युवा कांग्रेसी नेता नीरज कुमार मोनू, पूरन बृजवासी ने भी जल्द इन 25 परिवारों को विस्थापन या अन्य जगह भूमि देने की मांग की है।

- हमने सफाई कर्मचारियों के सरकारी आवास का नवीनीकरण करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव के पारित होते ही आवासों का नवीनीकरण किया जा सकेगा। -बीएस रावत, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत
विज्ञापन

- हमने कई मुख्यमंत्रियों और अधिकारियों को 25 परिवारों को विस्थापन या भूमि देने की मांग की। हमें डैम के टूटने का भय बना हुआ है । -कुमेश वाल्मीकि, सरपंच वाल्मीकि समुदाय
- हमने सफाई कर्मचारियों के साथ सीएम, वित्तमंत्री, डीएम को ज्ञापन सौंपे पर कुछ नहीं हुआ इसलिए जल्द आंदोलन करुंगा। -संदीप पांडे, अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें