फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: नगर निगम के साठ वार्डो में बनेंगे 240 बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम में अब 240 बूथ बनाए जाएंगे। नए परिसीमन के बाद वार्डों के पुनर्गठन के तहत यह तय किया गया है। मतदाता सूची तैयार करने के काम को 20 जनवरी से शुरू किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में चार बूथ बनाए जाएंगे। सर्वे के दौरान यदि किसी वार्ड में मतदाताओं की संख्या अधिक होगी तो वहां मतदाता बूथों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। यह भी तय किया गया है कि अधिकतम बूथों की संख्या किसी वार्ड में पांच ही होगी। हर वार्ड में अधिकतम मतदाता 1450 होंगे।
विज्ञापन

निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (स्थानीय निकाय)/ सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को नई मतदाता सूची तैयार करने के लिए संगणक, पर्यवेक्षक और सहायक पंजीकरण अधिकारियों की तैनाती कर दी है। उन्होंने बताया कि नई मतदाता सूची तैयार करने के लिए 20 जनवरी को संगणकोें और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सर्वे के लिए 30 पर्यवेक्षक और 220 संगणक तैनात किए गए हैं।

कल से शुरू होगा घर-घर गणना और सर्वेक्षण का काम, 19 मार्च तक पूरा होगा मतदाता सूची का काम
60 वार्ड होंगे नगर निगम में। हर वार्ड में अधिकतम 1450 मतदाता होंगे

कब क्या होगा
घर-घर जाकर गणना और सर्वे कार्य : 20 जनवरी से चार फरवरी
मतदाता सूची का प्रकाशन : 10 फरवरी से 23 फरवरी तक
दावे और आपत्तियां दाखिल करने की तारीख: 24 फरवरी से 5 मार्च
दावे और आपत्तियों का निस्तारण : 6 मार्च से 12 मार्च
संशोधित मतदाता सूची का मुद्रण : 13 मार्च से 17 मार्च
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन : 19 मार्च


60 वार्डों का जिम्मा तीन अफसरों को
हल्द्वानी। पंकज उपाध्याय ने संगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण, सामान वितरण, निगरानी, मतदाता सूची की पांडुलिपियों को वापस लेने, उनका मुद्रण कराने, दावे और आपत्तियों के निस्तारण में सहयोग के लिए तीन अधिकारियों को जिम्मा सौंपा है। इनमें वार्ड संख्या एक से 20 तक के लिए तहसीलदार हल्द्वानी, वार्ड संख्या 21 से 40 तक के लिए खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी और वार्ड संख्या 41 से 60 के लिए पूर्वी वृत्त हल्द्वानी के नायब तहसीलदार को जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें