फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शापिंग फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमर उजाला, इवेंट पैराडाइज, देवार्पण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित शॉपिंग फेस्टिवल बच्चों का पसंदीदा बनता जा रहा है। डायनासोर पार्क, वोटिंग पाउंड, ऑटोमेटिक बॉल थ्रोअर का बच्चे जमकर लुत्फ ले रहे हैं।
विज्ञापन


शॉपिंग फेस्टिवल में बड़े, बूढ़ों और बच्चों की जमकर भीड़ उमड़ रही है। फेस्टिवल में बच्चों के मनोरंजन के लिए डायनासोर पार्क, भूतबंगला, वोटिंग पाउंड, लाफिंग मिरर, राइनो राइड, ऊंट की सवारी, ऑटोमेटिक मशीन से क्रिकेट का इंतजाम किया गया है, जिसका बच्चे और बड़े दोनों ही आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा सहारनपुर का नक्काशीदार लखनवी अंदाज का फर्नीचर, साज-सज्जा का सामान, हैंडीक्राफ्ट शहरवासियों को रिझा रहा है।

दिल्ली का सोफा कम बेड, जीप की गाड़ियों, गुजरात के हैंडी क्राफ्ट और खिलौने के स्टॉलों पर लोगों का तांता लगा हुआ है। फेस्टिवल में नौ दिसंबर को बेलवाल भोग की तरफ से कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में हर उम्र के स्त्री-पुरुष प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें प्रतिभागियों को आटे से कोई भी विशेष व्यंजन बनाना होगा। फेस्टिवल में केवीएस प्रीमियर सरिया, कुमार ऑटो व्हील्स, एलएससी, आईएफबी, दिल्ली पब्लिक स्कूल, दृष्टि द विजन होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, एलआईसी भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें