फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू की शीतकालीन सत्र की परीक्षाएं आज से, 21 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शीतकालीन सत्र की परीक्षाएं आज एक दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेंगी। इसके लिए मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रदेश में 45 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा में इस बार 21,207 विद्यार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए विवि तैयार है।
विज्ञापन


कुलसचिव प्रो. आरसी मिश्रा ने बताया कि परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक दो पालियों में होगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र में ही परीक्षा की तिथि भी अंकित की गई है। प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। बताया कि परीक्षा को पूर्ण रूप से नकल विहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर उड़न दस्ते रवाना कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें