फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज खुला, सुधार परीक्षा फार्म भरने को परेशान रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव और दीपावली की छुट्टियों के एक महीने बाद मंगलवार को एमबीपीजी कॉलेज खुलने के साथ ही पढ़ाई शुरू हो गई है। वहीं मंगलवार को कुमाऊं विवि की वेबसाइट न खुलने के कारण कई विद्यार्थी सुधार परीक्षा के फार्म भरने को लेकर परेशान रहे। कॉलेज पहुंचे स्नातक, परास्नातक के विद्यार्थियों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने सुधार परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित की है, लेकिन विवि की वेबसाइट नहीं चल रही। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. एएस उनियाल ने बताया कि कुमाऊं विवि को कॉलेज की ओर से सुधार परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने के संबंध में पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


बीए पहले, दूसरे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा
हल्द्वानी। प्रयोगात्मक परीक्षा देने से छूटे बीए पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की शिक्षाशास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा एक नवंबर और दूसरे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षा दो नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें