फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर ने करनाल को और अमृतसर ने कपूरथला को हराया

विज्ञापन
hockey logo - फोटो : hockey logo
विज्ञापन
जालंधर और अमृतसर ने जीते मैच
विज्ञापन

नैनीताल।
अमर उजाला द्वारा प्रायोजित 95वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को दो मुकाबले हुए। इसमें कोस्ट ऑफ सिग्नल जालंधर ने हॉकी करनाल करनाल को और एचजीपीसी हॉकी एकेडमी अमृतसर ने नेशनल हॉकी क्लब कपूरथला को हराया।
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में पहला मुकाबला कोस्ट ऑफ सिग्नल जालंधर बनाम हॉकी करनाल, करनाल के बीच हुआ। मध्यांतर तक करनाल की टीम 1-0 से आगे थी। मध्यांतर बाद जालंधर की टीम ने गोल दाग कर मुकाबला 3-2 से जीत लिया। विजेता टीम के राहुल सिंह ने दो और जगदेव ने एक गोल किया। करनाल के गगनदीप और नरेंद्र यादव ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच एचजीपीसी हॉकी एकेडमी अमृतसर और नेशनल हॉकी क्लब कपूरथला के बीच खेला गया। मुकाबला एकतरफा रहा। अमृतसर ने 4-0 से मैच जीता। विजेता टीम के गुरविंदर ने दो, जसवंत सिंह और प्रेम सिंह ने एक-एक गोल किया। निर्णायक विनय चौधरी और मोहित कुमार थे। उद्घोषक मनोज कुमार थे। बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे से महाराष्ट्र पुलिस महाराष्ट्र बनाम बीएसएसडब्लू हॉकी एकेडमी फिरोजपुर और तीन बजे से कोस्ट ऑफ सिग्नल जालंधर बनाम एसजीपीसी हॉकी एकेडमी अमृतसर के बीच मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें