हल्द्वानी। दुष्कर्म पीड़िता 12 वर्ष की किशोरी ने बृहस्पतिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। एक सामाजिक संगठन उसकी मदद कर रहा है। दिनेशपुर निवासी किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। आरोपी सजा काट रहा है। बुधवार को किशोरी की तबियत बिगड़ने पर सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ऑपरेशन के बारे में विचार कर रहे थे। हालांकि बृहस्पतिवार को सामान्य प्रसव किया गया और बेटे को जन्म दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि जज्चा-बच्चा स्वस्थ हैं और वन स्टॉप के जरिए कानूनी कार्रवाई चल रही है।