फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी राशि और ग्रहों के अनुसार करें पौधों का संरक्षण

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
हल्द्वानी। वनस्पतियों के संरक्षण में जुटा वन अनुसंधान केंद्र अब पंचांग की मदद से लोगों को वनस्पति संरक्षण के लिए जागरूक कर रहा है। केंद्र ने ज्योतिषाचार्य की मदद से तैयार किए पंचांग में राशियों और ग्रहों पर वनस्पतियों के संरक्षण से होने वाले लाभ को बताते हुए वनस्पतियों के संरक्षण की पहल की है।
विज्ञापन

वन अनुसंधान केंद्र के वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट ने ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश चंद्र जोशी के साथ मिलकर एक लघु पंचांग तैयार किया है। इसमें ग्रहों की शांति के लिए वनस्पतियों के संरक्षण की विशेषता बताई है। बिष्ट का कहना है कि वनस्पतियों के संरक्षण को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पंचांग की मदद ली जा रही है जिससे लोग आध्यात्मिक रूप से भी वनस्पतियों के संरक्षण को प्रेरित हो सकें। वन अनुसंधान केंद्र में राशि वृक्ष वाटिका भी तैयार की गई है
गृह शांति के लिए उपयोगी वनस्पतियां
लघु पंचांग में गृहों की शांति के लिए अलग-अलग वनस्पति के संरक्षण को बताया गया है। सूर्य के लिए ऑक चंद्रमा के लिए पलाश, मंगल के लिए खैर, बुध के लिए चिड़चिड़ा, बृहस्पति के लिए पीपल, शुक्र के लिए गूलर, शनि के लिए शमी, राहु के लिए दूर्बा और केतू के लिए कुश का पौंध लगाकर संरक्षित करने को लाभदायक बताया है।
विज्ञापन

राशियों के अनुसार उपयोगी वनस्पतियां
मेष राशि के लिए बिजसाला, वृष के लिए चितवन, मिथुन के लिए चंपा, कर्क के लिए अशोक, कन्या के लिए आम, तुला के लिए मौलश्री, वृश्चिक के लिए ढाक, धनु के लिए सेमल, मकर के लिए शीशम, कुंभ के लिए कदंब और मीन राशि के लिए बेल की पौंध का संरक्षण उपयोगी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें