फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 यात्रियों की जान खतरे में

Wed, 13 Apr 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर चालक पहाड़ से लेकर मैदान तक वाहन दौड़ा रहे हैं। एक वाहन चालक को भीमताल रूट पर करीब एक किमी पीछा कर टीम ने पकड़ा। उसकी जीप में 12 यात्री बैठे थे। जांच में चालक शराब पिया मिला। इसी तरह बरेली रोड पर एक टेंपो चालक को भी शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। इन दोनों चालक, वाहन को पुलिस को सौंप दिया गया। इसके अलावा लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति आरटीओ को भेजी गई है।
विज्ञापन


एआरटीओ डा. गुरदेव सिंह ने बताया कि बरेली रोड, रामपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें छह वाहन सीज और 26 वाहनों का चालान किया गया। इसी तरह पहाड़ के रूट पर परिवहन कर अधिकारी असित झा के निर्देशन में टीम ने अभियान चलाया।

टीम ने 17 वाहनों का चालान और चार वाहनों को सीज किया। सीज वाहनों में दो निजी वाहन है, जिनका व्यवसायिक इस्तेमाल हो रहा था। इन दोनों वाहनों पर 60 हजार का जुर्माना लगाया गया है। अभियान में सीपीयू प्रभारी हरकेश सिंह शामिल थे। आरटीओ एसके सिंह का कहना है कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। पहाड़ के  रूटों पर खासकर सवारी वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें