फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान के चलते गढ़ पर फंसी हल्द्वानी रोडवेज डिपो की 12 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गंगा स्नान के चलते बड़ी संख्या में हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बसें जाम में फंसी हुई हैं। इसकी वजह से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बसें करीब सात घंटा विलंब से संचालित हो रही हैं। रोडवेज को आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन

हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे से तकरीबन 20 बसें दिल्ली के लिए संचालित की जा रही हैं। सोमवती अमावस्या के मौके पर दिल्ली मार्ग स्थित गढ़ मुक्तेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस वजह से जाम की समस्या भी पैदा होती है। हल्द्वानी डिपो की स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि रविवार को दिल्ली के लिए 21 बसें चलाई गईं थीं। इनमें से 12 बसे गढ़ पर लगने वाले जाम में करीब पांच से सात घंटे तक फंसीं रहीं। घंटो तक फंसे रहने की वजह से यात्रियों को तो नुकसान हुआ है साथ ही बस अड्डों पर सवारियों को भी घंटो परेशान होना पड़ा। लंबे इंतजार के चलते कई यात्री टैक्सी और प्राइवेट वाहनों से गंतव्य को रवाना हो गए। पांच घंटे तक जाम में रहने से ईंधन की भी बर्बादी होती है। दोनों ही कारणों से रोडवेज की आय पर भी असर पड़ा है। बताया कि हल्द्वानी जाने वाली और दिल्ली से आने वाली सभी बसें जाम से में फंसी हुई हैं। रविवार की शाम दिल्ली को भेजी गईं बसें सोमवार दोपहर तक वापस नहीं लौट सकी थीं। सोमवार को भी हल्द्वानी रोडवेज की तकरीबन 10 से 12 बसों के जाम में फंसे होने की सूचना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें