बागेश्वर। नीलेश्वर मार्ग पर बने कलवर्टों में कुछ लोगों द्वारा कूड़ा डालने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। अड़ौली के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कलवर्टों में कूड़ा डालने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
डीएम को दिए ज्ञापन में अड़ौली के ग्रामीणों ने कहा है कि कुछ लोग रात में अंधेरे का फायदा उठाकर नीलेश्वर मार्ग पर बने कलवर्टों में कूड़ा और मुर्गियों के अवशेष डाल रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
इससे पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। शाम होते ही कचड़ा खाने के लिए जंगली सुअर आ रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में दीपक सिंह रावत, सुनील जोशी, शेखर चंद्र और भगवत सिंह आदि शामिल थे।