फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड करेगा संतोष ट्राॅफी की मेजबानी

विज्ञापन
asia school football
विज्ञापन
हल्द्वानी। देश की प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी की मेजबानी प्रदेश को मिल गई है। यह प्रतियोगिता 2020 के जनवरी या फरवरी में होगी। संतोष ट्रॉफी के सभी मैच हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही होने की संभावना हैं।
विज्ञापन

देश में संतोष ट्रॉफी प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिता मानी जाती है। 2019 में इसकी मेजबानी जम्मू-कश्मीर को मिली है। फिलहाल प्रतियोगिता चल रही है। भारतीय फुटबाल महासंघ ने वर्ष 2020 नेशनल नॉर्थ जोन संतोष ट्रॉफी फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी उत्तराखंड को दी है।

ये टीमें लेंगी हिस्सा
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर की टीमें शामिल होंगी।
लीग आधार पर होगी संतोष ट्राफी
संतोष ट्रॉफी लीग आधार पर खेली जाएगी। इसमें दो पूल बनाए जाएंगे। दोनों पूल में चार-चार टीमों को रखा जाएगा। प्रत्येक टीम तीन-तीन मैच खेलेंगी। अंकों के आधार पर टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी।
विज्ञापन



उत्तराखंड करेगा संतोष ट्रॉफी की मेजबानी
देश की सबसे प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिता है संतोष ट्राफी
हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे प्रतियोगिता के सभी मैच

प्रदेश को संतोष ट्रॉफी की मेजबानी मिल गई है। प्रतियोगिता 2020 के जनवरी या फरवरी में होगी। हल्द्वानी में प्रतियोगिता के मैच खेले जाएंगे। -आरिफ अली, महासचिव, राज्य फुटबाल संघ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें