फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषकों की आय दोगुनी करने को होगा कुमाऊं मंडल में सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए फरवरी में सर्वे कराने जा रही है। इस संबंध में सोमवार को मेहरागांव के होटल में राष्ट्रीय एवं प्रतिदर्श सर्वेक्षण की 77 वीं मंडल स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई।
विज्ञापन

कार्यशाला में सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक (देहरादून) डॉ. इला पंत ने सर्वेक्षण एवं उपयोगिता के बारे में बताया। मास्टर ट्रेनर अपर सांख्यिकी अधिकारी कमल मेहरा ने कृषकों की आय दोगुनी करने के लिए सर्वे की रूपरेखा तय की। इसमें किसानों परिवारों की स्थिति का सर्वे कर 2022 तक आय दोगुनी करने की बात कही गई। बताया कि सर्वे फरवरी में होगा। जिला सांख्यिकी अधिकारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि यह कार्यशाला केंद्र सरकार के निर्देशों पर 30 जनवरी तक होगी। इससे पूर्व उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग राजेंद्र तिवारी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसमें ऊधमसिंह नगर अर्थ सांख्यिकी अधिकारी एलसी आर्या, चंपावत के जीएस कालाकोटी, अल्मोड़ा के एलएम जोशी और बागेश्वर के डीएन गोस्वामी आदि थे।
विज्ञापन


किसानों की आय दोगुनी करने को फरवरी में होगा सर्वे
भीमताल में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें