फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतीनाखाल में ब्लाक स्तरीय खेलों में बच्चों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय छतीनाखाल में प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चे करियर संवार सकते हैं। खेलों से बच्चों का शारीरिक विकास भी होता है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि डीसीएफ चेयरमैन भूपेंद्र कांडपाल, उप शिक्षा अधिकारी डीएल आर्या और सामाजिक कार्यकर्ता द्वारिका प्रसाद ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाधपक भुवन पांडे ने विद्यालय भवन और खेल मैदान की बेहतरी के लिए विधायक प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर शिक्षक संगठनों और खेल प्रेमियों ने एशियाड खेलों में भारतीय हैंडबाल टीम के कोच रहे भुवन भट्ट को सम्मानित किया। प्राथमिक बालक वर्ग 50, 100, 200 और चार सौ मीटर दौड़ में संजय कुमार, सुवराज बोरा, गौरव और चंदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में पायल नेगी, प्रिया अधिकारी, बबिता पुरी और रोशन अव्वल रही। लंबी कूद बालक वर्ग में गौरव कुमार, बालिका वर्ग में रश्मि अधिकारी ने बजा मारी। प्राथमिक वर्ग की हिंदी सुलेख और अंग्रेजी सुलेख में नौलाकोट के काव्य पंत ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर स्तर पर हिंदी सुलेख में बनोलिया की प्रयिंका और अंग्रेजी सुलेख में स्नेहा ने प्रथम स्थान पाया। मानचित्र प्रतियोगिता में गवाड़ की दिव्यांशु प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन


खोखो बालक वर्ग में संकुल बग्वालीपोखर और बालिका वर्ग में संकुल द्वाराहाट विजेता रहा। कबड्डी के बालक वर्ग में जालली संकुल ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में रियूनी संकुल अव्वल रहा।

प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका धर्मा बिष्ट, त्रिलोक नेगी, राजेंद्र जोशी, पूरन बिष्ट, दीपक पांडेय, पुष्कर सिंह, वीरेंद्र अधिकारी, पूजा गोस्वामी, रमेश आगरी, कृष्णा अधिकारी, इंद्रा तिवारी, गोपाल कृष्ण ने निभाई। संचालन राधेश्याम गुप्ता, ललित पालीवाल और उदित जोशी ने किया। ब्लाक खेल समन्वयक जगदीश तिवारी ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में ब्लाक से प्रथम स्थान पर चयनित प्रतिभागी 18 दिसंबर को जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें