हल्द्वानी। दो माह से वेतन न मिलने पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं ने काला फीता बांधकर शनिवार को विरोध जताया। वक्ताओं ने वेतन नहीं देने पर उग्र धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि वर्तमान में परिवहन निगम की स्थित काफी खराब है। उन्होंने कहा पहले चरण में यूनियन के पदाधिकारी एक से सात दिसंबर तक अपनी बांह में काली पट्टी और जेब में दो माह से वेतन न मिलने का स्टीकर लगाकर ड्यूटी करेंगे। दूसरे चरण में आठ से 15 दिसंबर तक प्रदेश के सभी बस स्टेशन पर सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन, तीसरे चरण में 21 दिसंबर को निगम मुख्यालय में धरना प्रदर्शन, चौथे चरण में चार जनवरी को देहरादून सचिवालय में धरना प्रदर्शन, पांचवें और अंतिम चरण में 16 जनवरी की मध्यरात्रि से सामूहिक अवकाश व कार्य बहिष्कार करेंगे।
उधर, काली पट्टी बांधकर विरोध करने वालों में यूनियन से जुड़े मुकेश वर्मा, किशोरी लाल, प्रदीप शर्मा, हेमंत गड़िया, दिनेश जोशी, सतनाम सिंह, नीरज कन्याल, भूपेंद्र डसीला, दिनेश प्रजापति, कमल बिष्ट, ललित प्रसाद, राम अवध यादव, रघुवीर चौधरी, केके यादव, ओम प्रकाश, कौशल जोशी, रजनीश आदि रहे।
बकाया वेतन के लिए काली पट्टी बांधकर विरोध जताया
रोडवेज कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन
वेतन नहीं देने पर उग्र धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी
भवाली और रामनगर में भी जताया विरोध
भवाली/रामनगर (नैनीताल)। कर्मचारी यूनियन भवाली डिपो के अध्यक्ष एलडी पालीवाल के नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर विरोध जताने वालों में नरेश पाल, हरीश जीना, हरीश पाठक, रूप किशोर, महेश चंद्र, हेम बेलवाल आदि रहे। इधर, रामनगर में यूनियन की शाखा के कर्मियों ने भी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, मंत्री नरदेव सिंह चौधरी, एसपी सिंह, सतनाम सिंह, नवीन आर्या, राकेश कुमार, हरी सिंह, राजपाल सिंह, राजीव कुमार, विनीत कुमार, कुंवर नेगी, राकेश चंद्र, मो. इमरान, जितेंद्र सिंह रहे।