फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल सीनियर में टैगोर और जूनियर वर्ग में रमन सदन जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। डांठ में स्थित केंद्रीय विद्यालय में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें सीनियर वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में टैगोर सदन ने शिवाजी सदन को, जबकि जूनियर वर्ग में रमन सदन ने शिवाजी सदन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बालिका वर्ग में खो-खो में रमन सदन विजयी रहा। शतरंज, कैरम आदि प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को अतिथियों की ओर से भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पांडेगांव की ग्राम प्रधान प्रेमा पलड़िया, पूर्व प्रधान जीवन पलड़िया रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम पांडे, डीएस रावत, मुन्नी नौगाई, राजबीर सिंह, प्रवीण शर्मा, आशा भट्ट, निधि रावत, सुशीला रावत, विमल कुमार, नितिन पंत, रणजीत यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें