फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की नृत्य नाटिका में शानदार प्रस्तुति ने मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऑरम द ग्लोबल स्कूल का सातवां वार्षिकोत्सव ‘कल्पनाओं की उड़ान’ धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने नृत्य नाटिका, रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव बालकों के दिव्य स्वप्न कल्पनाओं की उड़ान पर आधारित था। इसको इनविजन अर्थात जीवन के सपने नाम दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ आईएफ.एस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने किया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने नृत्य नाटिका के माध्यम से बताया कि रावण का अंत केवल दशहरा में रावण का पुतला जलाने से ही संभव नहीं होता, बल्कि हर इंसान को अपने अंदर की बुराइयों का अंत करना होगा। प्री-नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों, कक्षा एक, चौथी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों क ा मनोरंजन किया। इस मौके पर प्रबंधक मणि पुष्पक जोशी, इंस्पिरेशन स्कूल के निदेशक दीपक बल्यूटिया, दीक्षांत स्कूल के समित टिक्कू, सिंथिया के प्रवीण रौतेला, पुनीत छाबड़ा, विद्यालय की प्रधानाचार्या गौरी बोहरा, उपप्रधानाचार्या भवानी बाफि ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें