फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बच्ची की एसटीएच में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में जापानी इंसेफेलाइटिस बीमारी से पीड़ित रामपुर निवासी एक बच्ची ने शनिवार को दम तोड़ दिया। मृतका की सगी बहन भी इसी बीमारी से ग्रसित होकर अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

रामपुर यूपी निवासी सात वर्षीय मोहनी और उसकी बहन किरन को बुखार की शिकायत पर तीन सितंबर को एसटीएच में भर्ती कराया गया था। मोहनी की हालत अधिक खराब होने के कारण उसे बाल रोग विभाग में पीआईसीयू में रखा गया था। बाद में उसे वेंटिलेटर में भी रखा गया। शनिवार को हालत बिगड़ने के बाद मोहनी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक मोहनी की बहन किरन की हालत में सुधार है। एसटीएच में जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित बाजपुर निवासी सानिया (6), पीलीभीत यूपी निवासी प्रियांशु (8), लालकुआं निवासी नरेश सागर (10) भती हैं। तीनों मरीजों का इलाज चल रहा है। उनकी हालत में सुधार बताया जाता है। डेंगू पीड़ित बीडी बिनवाल (56), चिकनगुनिया पीड़ित अनंत राम (51) का भी इलाज चल रहा है।

बेस में डायरिया, बुखार, मलेरिया के मरीज बढ़े
हल्द्वानी। मौसम का बदलता मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। इसका अंदाजा बेस अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है। शनिवार को अस्पताल में सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की भारी भीड़ रही और डॉक्टरों के केबिन के आगे लंबी लाइनें लगी रही। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक शनिवार को बुखार के 38, डायरिया के छह, मलेरिया के आठ रोगी भर्ती किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें