रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा का केंद्र है। श्रावण मास में यहां पूजा अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। इस दौरान शिवार्चन और जलाभिषेक सहित तमाम कार्यक्रमों आ आयोजन भी होता है। बताते हैं कि भगवान शिव भक्तों को बाल रूप में दर्शन देते हैं। बाहरी पर्यटक भी मंदिर में आकर मत्था टेकना नहीं भूलते।
रानीखेत का पंचेश्वर महादेव मंदिर प्राचीन मंदिर है। 1996 में मंदिर परिसर में गणेश, लक्ष्मी नारायण, दुर्गा, राम दरबार तथा हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित की गई। मंदिर के भीतर काली शिला की शक्ति पर शिव लिंग बना है। इसकी गहराई का किसी को भी अंदाजा नहीं है। आजादी से पहले यह मंदिर बद्रीनाथ को जाने वाले तीर्थयात्रियों का पड़ाव भी हुआ करता था।