फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल लौटा

विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर - फोटो : SELF
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल यात्रा पूरी कर शुक्रवार को लौट गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह में यात्रियों को स्मृति चिह्न और कैलाश मानसरोवर से संबंधित पुस्तक भेंट की गई। दोपहर भोजन के बाद यात्री दल दिल्ली रवाना हो गया। दूसरे यात्री दल में कुल 11 महिलाओं समेत 57 यात्री थे। एक यात्री गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण में असफल होने पर पहले ही वापस भेज दिया गया था। यात्री दल के गाइड भुवन चंद्र कांडपाल थे। काठगोदाम में केएमवीएन के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे, सहायक प्रबंधक दीपक पांडे, गोविंद, अनीस, गोकुल, शेरी राम आदि ने यात्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


पंच कैलाश की यात्रा पूरी होने की खुशी
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर पहुंचे दिल्ली के धरमपाल ने कहा कि इस यात्रा के साथ ही उनकी पंच कैलाश की यात्रा का संकल्प पूरा हो गया है। उन्होंने कई साल पहले पंच कैलाश की यात्रा करने का संकल्प लिया था। इससे पहले वह खंड कैलाश, किन्नर कैलाश, मणि कैलाश, आदि कैलाश की यात्रा पूरी कर चुके हैं।

चाइना में ठीक नहीं है शौचालयों की व्यवस्था
हल्द्वानी। राजस्थान की कांता साहू का कहना है कि यात्रा सुखद रही। आईटीबीपी और केएमवीएन की व्यवस्थाएं अच्छी थीं। लेकिन चीन में सड़कें, संचार आदि की व्यवस्था हमारे यहां से अच्छी है। चीन में शौचालयों की स्थिति ठीक नहीं है। स्वच्छता के मामले में चाइना काफी पीछे है।
विज्ञापन


चाइना में भाषा की दिक्कत हुई
हल्द्वानी। राजस्थान के प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि यात्रा में किसी तरह की कठिनाई नहीं हुई। चाइना में यात्री सुविधाएं अच्छी थीं लेकिन हमें भाषा संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ीं।

चौथी बार यात्रा कर चुके हैं श्रवण
हल्द्वानी। बिहार के श्रवण कुमार चौथी बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि चाइना क्षेत्र में यात्रियों के लिए पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वह इससे पहले 2015, 16, और 2017 में कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर चुके हैं।

दिव्य ज्योति के दर्शन हुए
हल्द्वानी। राजस्थान की चेरी पटेल ने बताया कि उन्हें मानसरोवर परिक्रमा के दौरान भगवान की दिव्य ज्योति के दर्शन हुए। उन्होंने मानसरोवर में दिव्य ज्योति दिखाई देने के बारे में सुना था लेकिन अपनी आंखों से देखने पर काफी सुखद अनुभूति हो रही है।

आईटीबीपी की बेहतर व्यवस्था रही
हल्द्वानी। दूसरे कैलाश यात्री दल के जनसंपर्क अधिकारी दिल्ली के उमेश शुक्ला और झारखंड के गौतम कुमार ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम और आईटीबीपी कैलाश यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही बेहतर व्यवस्थाएं भी दे रहे हैं। यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी यात्रियों को नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें