फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जलाल एवं स्वाति नेगी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जलाल और स्वाति नेगी को अनुशासनहीनता के मामले में एक वर्ष के लिए पद से हटा दिया गया है। नोटिस का जवाब न देने पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जलाल और स्वाति नेगी को 28 अप्रैल को संगठन के कार्यक्रमों में उपस्थित न रहने को लेकर नोटिस दिया गया था। दोनों पदाधिकारियों ने दस दिन के भीतर जवाब नहीं दिया। इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एक वर्ष के लिए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाने का फैसला लिया गया है। हालांकि दोनों सदस्य के रूप में संगठन में कार्य करेंगे। बता दें कि हल्द्वानी के सचिन जलाल और देहरादून की स्वाति नेगी जनवरी में प्रदेश संगठन के हुए चुनाव में प्रदेश उपाध्यक्ष बने थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें