हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में इग्नू में पंजीकृत अध्ययनकर्ताओं के लिए अभिप्रेरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि इग्नू में विभिन्न पाठ्यक्रमों में लाखों अध्ययनकर्ता पंजीकृत हैं। जो किसी वजह से उच्चशिक्षा को पूर्ण करने में असफल रहे, इग्नू के द्वारा शैक्षिक योग्यता को पूर्ण कर अपने ज्ञान का संवर्धन करते हैं। इससे अपनी रुचि के अनुसार रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं।
वाणिज्य प्राध्यापक डॉ. संजीव सक्सेना ने कहा कि यह रोजगार प्राप्त करने का क्षेत्र है। इसमें कौशल प्राप्त करके विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में ज्ञान का संवर्धन कर सकते हैं। प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय विद्यालंकार ने कहा कि यह शिक्षा और सूचनाओं को प्राप्त करने का माध्यम ही नहीं है बल्कि ज्ञान संवर्धन करने का माध्यम भी है। संचालन डॉ. चंद्रावती जोशी ने किया। इस अवसर पर डॉ. नवीन भगत, डॉ. एचके जोशी, डा. प्रदीप भट्ट आदि थे।