फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के चलते कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोस एिशन के चुनाव स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आपसी विवाद और खींचतान के चलते आखिरकार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया है। चुनाव अधिकारियों ने इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष और महासचिव को पत्र भेजकर स्थगित करने की जानकारी दी है। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी को लेकर कब चुनाव होंगे इसे लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है।
विज्ञापन

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और सदस्यों में कई दिनों से गुटबाजी चल रही है। शुक्रवार को कुछ सदस्यों ने एसडीएम से शिकायत कर चुनाव अधिकारी पर नामांकन पत्र न देने का भी आरोप लगाया था।
शनिवार को एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए नामांकन प्रक्रिया होनी थी लेकिन विवाद के चलते यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।
आखिरकार मुख्य चुनाव अधिकारी नंदा बल्लभ तिवारी और सह चुनाव अधिकारी मनोज जोशी ने इस संबंध में अध्यक्ष और महासचिव को पत्र भेज दिया। कहा कि कुछ सदस्यों की ओर से चुनाव प्रक्रिया में लगातार व्यवधान पैदा किया जा रहा है, जिससे चुनाव समिति को दिक्कतें आ रही हैं। इधर एसोसिएशन अध्यक्ष नीरज कांडपाल ने कहा कि शीघ्र ही कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक कर चुनाव की तारीख जारी की जाएगी।
विज्ञापन



दूसरे गुट ने किया चुनाव प्रक्रिया जारी रहने का दावा
हल्द्वानी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारिणी में सह सचिव पद के प्रत्याशी संजय त्यागी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि एसोसिएशन की त्रैवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सह चुनाव अधिकारी चंद्रशेखर दानी के नेतृत्व में संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कहा जिन दो चुनाव अधिकारियों ने चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है उन्हें चुनाव स्थगित करने का अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के चुनाव को लेकर उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। उन्होंने बताया कि 15 को नामांकन पत्रों की जांच, 17 को नाम वापसी और 21 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें