हल्द्वानी। शहर में वाहनों के शौकीन पंजीयन नंबर के लिए भी लाख तक खर्च कर रहे हैं। परिवहन विभाग के मुताबिक डबल ए सीरीज का एक नंबर भोटिया पड़ाव निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र संतोष सिंह ने एक लाख रुपये में खरीदा है।
विज्ञापन
ये नंबर उन्होंने अपनी बीएमडब्ल्यू कार के लिए खरीदा है। इसी तरह भाजपा नेता प्रमोद सिंह तोलिया निवासी लोहरियासाल मल्ला ने डबल ए सीरीज का पांच नंबर 60 हजार रुपये में खरीदा है।