फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल दरें बढ़ने के बाद भी दो दिन में 61 रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सर्किल दरें बढ़ने के बाद भी रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। दरों में 200 फीसदी तक उछाल आने के बावजूद सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों की खासी भीड़ है। नए सर्किल रेट लागू होने के बाद दो दिन में अकेले हल्द्वानी में 61 लोग जमीन की रजिस्ट्री करा चुके हैं। जमीन के कारोबारियों का कहना है लोग बढ़ी हुई दरों पर ही रजिस्ट्री करा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सोमवार से जिले में नई सर्किल दरें लागू कर दिए हैं। अब नई दरों के आधार पर ही जमीन की रजिस्ट्री की जा रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में 4400 रुपये प्रति वर्ग मीटर से लेकर 22 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर सर्किल दरों तय हुईं हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दरों में कई जगह दो सौ फीसदी तक का उछाल है। नई दरें लागू होने के बाद माना जा रहा था कि जमीन की खरीद फरोख्त का धंधा मंदा पड़ेगा लेकिन फिलहाल ऐसा कहीं नजर नहीं आ रहा है।
सब रजिस्ट्रार कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को 16 लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री कराई जबकि मंगलवार को दोपहर बाद तक लगभग 45 लोग नई दरों पर रजिस्ट्री करा चुके थे। बताया गया कि बीते दो दिनों में अधिकतर लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जमीन की रजिस्ट्री कराई है। शहर की पाश कालोनी अथवा मुख्य सड़कों के किनारे की जमीन की दो दिनों में रजिस्ट्री नहीं हुई है।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

सर्किल दरें बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने पटेल चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार एक के बाद एक जनविरोधी निर्णय ले रही है। मध्यम वर्गीय व्यक्ति के जमीन खरीदने के सपने अब चकनाचूर हो जाएंगे। बिजली, पानी, गैस और स्वास्थ्य सेवाओं को महंगा करने के बाद सर्किट दरें बढ़ाना प्रदेश सरकार का हिटलरशाही निर्णय है। पुतला फूंकने वालों में विशाल भारती, हेमंत साहू, जमील कुरैशी, विक्रम रंधावा, अलका आर्या, रेहान हुसैन, भुवन उप्रेती, रवि कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें