फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल की मासूम को कौन छोड़ गया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल की मासूम को कौन छोड़ गया
विज्ञापन


नैनीताल/रामनगर।
डेढ़ साल की बच्ची शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास मिली तो जीआरपी में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने इसके माता-पिता की तलाश की मगर कोई नहीं मिला। इसके बाद विमर्श चाइल्ड लाइन संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क कर बच्ची को उनके हवाले कर दिया गया।
विमर्श चाइल्ड लाइन की प्रमुख कंचन भंडारी ने बताया कि शनिवार शाम चाइल्ड लाइन के कार्यालय को रामनगर जीआरपी पुलिस ने फोन पर डेढ़ साल की बच्ची के लावारिस हालत में मिलने की जानकारी दी थी। चाइल्ड लाइन की ओर से संस्था से जुड़े रेनू और मनोज आदि ने रामनगर पहुंचे तो जीआरपी ने बच्ची को उनके हवाले कर दिया। चूंकि बच्ची की उम्र महज डेढ़ साल ही है लिहाजा वह न तो अपना नाम बता पा रही है और न ही अपने बारे में कुछ और जानकारी दे पा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से समिति ने फिलहाल उक्त संस्था को ही बच्ची की देखरेख का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यदि कोई इस बच्ची के बारे में कुछ जानकारी रखता हो तो वह चाइल्ड लाइन के दूरभाष नंबर 05942-236310 पर जानकारी दे सकता है। उधर, जीआरपी रामनगर के महेश कुमार ने बताया कि बच्ची प्लेटफार्म नंबर एक पर मिली थी। उसके हाथ में चॉकलेट थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि मुरादाबाद से रामनगर जा रही पैसेंजर से कोई उसे उतार गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें