फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटाबाग के सरकारी अस्पताल की व्यवस्था में हो सुधार

विज्ञापन
कोटाबाग अस्पताल की व्यवस्था सुधारी जाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कालाढूंगी (नैनीताल)। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग के प्रभारी डॉ. देवेश चौहान को ज्ञापन सौंपा। इसमें अधिकतर डॉक्टरों समेत स्टाफ के भी देर में आने पर गहरी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन

विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. चौहान को बताया कि कुछ अस्पताल कर्मियों की मनमानी से लोग परेशान हैं। एक बार पहले भी मांगपत्र देकर व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की गई। इसके बावजूद अस्पताल में कार्यरत अधिकतर स्टाफ समयपालन नहीं कर रहा है। इस कारण घंटों तक इंतजार करने के बावजूद लोगों को चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अस्पताल प्रभारी डॉ. चौहान ने उन्हें स्टाफ से समयपालन कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विहिप, बजरंग दल के नवीन पांडेय, ललित जोशी, शुभम बधानी, नरेंद्र बिष्ट, शुभम पांडेय, गजेंद्र पांडेय, मोहित बोनियाल, राहुल पांडेय, पंकज चौकड़ायत, सुनील राजपूत, हेमंत कपकोटी, चंदू सनवाल, विनीत पांडेय, गिरीश कपकोटी, नीरज सनवाल, रोशन पवार, टीकम बधानी, ललित मोहन जोशी, किशन बिष्ट, ललित सनवाल आदि थे।
विज्ञापन


कोटाबाग अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारें
विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अस्पताल प्रभारी को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें